बादल फटने से आया जल सैलाब , सेना के 23 जवान लापता , सर्च ऑपरेशन जारी 

सिक्किम में बादल फटने से आए जल सैलाब में करीब दो दर्जन सेना के जवान लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि करीब पौने दो बजे सिक्किम में अचानक बादल फट गया , जिसके चलते तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में सेना के करीब दो दर्जन से अधिक जवान लापता बताए जा रहे हैं। डिफेंस सूत्रों के मुताबिक ल्होनक झील के ऊपर रात को करीब पौने दो बजे अचानक बादल फट गया

Oct 4, 2023 - 17:19
 0  234
बादल फटने से आया जल सैलाब , सेना के 23 जवान लापता , सर्च ऑपरेशन जारी 
न्यूज़ एजेंसी - गंगटोक  04-10-2023
सिक्किम में बादल फटने से आए जल सैलाब में करीब दो दर्जन सेना के जवान लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि करीब पौने दो बजे सिक्किम में अचानक बादल फट गया , जिसके चलते तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में सेना के करीब दो दर्जन से अधिक जवान लापता बताए जा रहे हैं। डिफेंस सूत्रों के मुताबिक ल्होनक झील के ऊपर रात को करीब पौने दो बजे अचानक बादल फट गया , जिस कारण आई बाढ़ ने समूचे क्षेत्र में तबाही मचा दी है। जानकारी के मुताबिक बाढ़ के कारण नदी के किनारे लगा सेना का कैंप बह गया। 
जिसके चलते दो दर्जन के करीब सेवा के जवान लापता बताए जा रहे हैं। गुवाहाटी के डिफेंस बीआरओ ने बताया कि अचानक पानी बढ़ने के कारण चुंगतांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसके बाद निचले इलाकों में पानी भर गया। इसी जल सैलाब में नदी किनारे सेवा का कैंप लगा हुआ था जो बाढ़ की चपेट में आ गया बताते हैं कि सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के 41 वाहन भी डूब गए हैं। यह भी जानकारी मिली है कि तीस्ता नदी का जलस्तर करीब 15 से 20 फीट तक बढ़ चुका है जिसके चलते अनेक घरों में पानी घुस गया है। बताते है कि जल सैलाब में लापता हुए जवानों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 
वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी अपने स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताते हैं कि भले ही अभी तक जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक सेना के 23 जवान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक सेना के जवानों का कोई पता नहीं लग पाया था जिसके चलते सेना अब हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सिक्किम में 16 जून को बादल फटा था जिसके कारण पेक्योन्ग में जमीन खिसकना और फिर बादल फटने से घरों में पानी भर गया था इस बाढ़ में भी कई लोग प्रभावित हुए थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow