हिमाचल की प्राकृतिक आपदा के प्रति संवेदनशील नहीं है केंद्र सरकार : प्रतिभा सिंह 

सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के प्रति केन्द्र सरकार संवेदनशील नहीं है। प्रदेश की आपदा को लगातार राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन केन्द्र सरकार ने इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांसद होने के नाते प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सड़को सहित प्रदेश की सरकारी व निजी संपत्ति को हुए नुकसान का मामला केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया

Oct 4, 2023 - 17:24
 0  13
हिमाचल की प्राकृतिक आपदा के प्रति संवेदनशील नहीं है केंद्र सरकार : प्रतिभा सिंह 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  04-10-2023
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के प्रति केन्द्र सरकार संवेदनशील नहीं है। प्रदेश की आपदा को लगातार राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन केन्द्र सरकार ने इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांसद होने के नाते प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सड़को सहित प्रदेश की सरकारी व निजी संपत्ति को हुए नुकसान का मामला केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया है ताकि आपदा की इस घड़ी में प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाई जा सके। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने आपदा के संकट में प्रदेशवासियों का दुख दर्द समझते हुए 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज जारी किया है। उन्होंने सरकार के इस कदम को एक सराहनीय प्रयास करार दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की पुनः मांग दोहराई है ताकि प्रदेशवासियों की इस संकट में मदद की जा सके। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चौहार घाटी में भुभु जोत टनल निर्माण का मामला भी केन्द्र सरकार से प्रमुखता से उठाया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि इस टनल के बन जाने से जहां कुल्लू मनाली को आवागमन के लिए लगभग 65 किलोमीटर की दूरी कम होगी तो वही चौहार घाटी सहित अन्य जिलों के लोगों सहित पर्यटकों को भी इसका लाभ होगा। साथ ही यह सड़क एक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने दरंग विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आने के लिए सांसद प्रतिभा सिंह का आभार जताया तथा विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के लिए जारी की गई धनराशि के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow