संस्थान और भर्तियाँ बंद करने समेत युवाओं से नौकरी छीनना ही है मुख्यमंत्री सुक्खू की उपलब्धि : जयराम  ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यदि पिछले डेढ़ सालों में कोई भी काम किया होता तो आज वह अपने काम गिना कर कांग्रेस के लिए वोट माँगते। लेकिन वह अपने ही पार्टी के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी को कोस कर वोट मांग रहे हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अपमान और दूरी से मुख्यमंत्री आम जनमानस से भी दूर हो गये। उन्हें लोगों के सरोकारों से कोई मतलब नहीं हैं

Mar 31, 2024 - 19:17
Mar 31, 2024 - 19:25
 0  51
संस्थान और भर्तियाँ बंद करने समेत युवाओं से नौकरी छीनना ही है मुख्यमंत्री सुक्खू की उपलब्धि : जयराम  ठाकुर


यंगवार्ता न्यूज़ - मण्डी  31-03-2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यदि पिछले डेढ़ सालों में कोई भी काम किया होता तो आज वह अपने काम गिना कर कांग्रेस के लिए वोट माँगते। लेकिन वह अपने ही पार्टी के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी को कोस कर वोट मांग रहे हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अपमान और दूरी से मुख्यमंत्री आम जनमानस से भी दूर हो गये। उन्हें लोगों के सरोकारों से कोई मतलब नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अब कांग्रेस के झांसे में आने वाले नहीं हैं। अब कांग्रेस के दिन लद गये हैं। इस चुनाव के साथ ही कांग्रेस को अंदाज़ा हो जाएगा कि झूठ के लिए भारत की राजनीति में कोई जगह नहीं हैं। 
अब राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे अपने वादों को अक्षरशः निभाने वाले, जनहित के लिए पारदर्शी तरीके से भ्रष्टाचार मुक्त योजनाएं बनाने वाले नेता ही देश को स्वीकार्य हैं और उन्हें ही देश अपना भरपूर समर्थन और प्यार देगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों में कांग्रेस ने बहुत सारे काम किए हैं , लेकिन वह उन कामों के नाम पर वोट नहीं माँग सकती है। कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में एक हज़ार से ज़्यादा जनहित में खोले गये चलते संस्थान बंद कर दिये। दस हज़ार से ज़्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया। सारी क्लीयरेंस के बाद भी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं कर रही है। युवाओं को भर्ती करने वाले कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया। 
डेढ़ साल में कांग्रेस के यही काम हैं जिससे सुख की सरकार में प्रदेश की देवतुल्य जनता को दुख उठाने पड़े। आम जनमानस को परेशान करने के अलावा कांग्रेस ने कोई काम किया ही नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही डीजल पर वैट बढ़ाकर कर डीज़ल को महंगा कर दिया , आपदा में डीजल के दाम बढ़ा दिए। बिजली, पानी, सीमेंट सब कुछ महंगा कर दिया। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया। कहा कि इसी कारण कांग्रेस आज सिर्फ़ भाजपा को कोस कर वोट मांग रही है और लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का कोई बड़ा नेता आगे नहीं आना चाह रहा हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में विकास के एक से बढ़कर एक काम किए हैं। इसलिए आज उन्हें पूरे देश से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। 
आज भी प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को आगे ले जाना है। भारतीय उत्पादों को प्रतिस्पर्धा की कसौटी पर दुनिया में अव्वल बनाना है। वह भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भारत को विकसित बनाना आज प्रधानमंत्री के साथ-साथ हर भारतीय का संकल्प हैं। अपने संकल्पों की प्राप्ति के लिए हर भारतीय नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने को उत्सुक है। भारत के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश भी सभी चारों सीटों पर नरेंद्र मोदी को अपना संपूर्ण सहयोग देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow