तुहां एड़ा नी सोचणा कि कंगना कोई हिरोइन ई , कंगना अहां री बेटी , अहां री बैण ई,  पहाड़ी अंदाज में अभिनेत्री ने किया रोड शो

दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणौत शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं। उन्होंने चुनाव प्रचार का आगाज भी गृह क्षेत्र से किया। कंगना रणौत का भांबला पहुंचने से पहले बनोहा में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान कंगना ने रोड शो भी किया।कंगना रणौत ने कहा कि लोग गौरवान्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी

Mar 29, 2024 - 18:38
Mar 29, 2024 - 18:42
 0  117
तुहां एड़ा नी सोचणा कि कंगना कोई हिरोइन ई , कंगना अहां री बेटी , अहां री बैण ई,  पहाड़ी अंदाज में अभिनेत्री ने किया रोड शो
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  29-03-2024

दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणौत शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं। उन्होंने चुनाव प्रचार का आगाज भी गृह क्षेत्र से किया। कंगना रणौत का भांबला पहुंचने से पहले बनोहा में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान कंगना ने रोड शो भी किया।कंगना रणौत ने कहा कि लोग गौरवान्वित हैं कि मंडी की बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी। 
विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मंडी की जनता दिखा देगी कि उनके दिल में क्या है। हॉट सीट मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने अपने गृह क्षेत्र में मंडयाली बोली में खूब तड़का लगाया। उन्होंने लोगों से कहा तुहां एड़ा नी सोचणा कि कंगना कोई हिरोइन ई। कंगना कोई स्टार ई , तुहां एड़ा सोचना कंगना अहां री बेटी, अहां री बैण ई। कदी नी एड़ा सोचणा कंगना कने कियां गलांगे। ऐथी सारे मेरे रिश्तेदार। कोई मेरा चाचा ता कोई ताऊ, कोई भाई तां कोई बैण। 
सभी दया दृष्टि रखणी। गलती हुई तो माफ करें और अपना समझकर मुझे गाइड करें। भांबला में जनसभा के दौरान कंगना ने कांग्रेस की टिप्पणी, जिसमें उन्हें मुंबई का बताया गया, का जवाब मंडयाली बोली में दिया। तंज कसा कि कांग्रेस भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है। कंगना ने जनसभा में कहा कि यहां आकर मेरी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं है। अपने घर, अपने लोग, अपने देश वापस आकर कौन खुश नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस को यह खुशी रास नहीं आई। कांग्रेस ने अपनी कुराजनीति शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow