कालू नाला में 24 घंटे बाद मिला हिमस्खलन में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव 

पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत जगतसुख के कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद हो गया है। लगभग 24 घंटे चले बचाव अभियान के बाद पुलिस और बचाव टीम ने शव को बरामद किया। करीब दो घंटे पैदल कंधों पर उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन हुआ था

Mar 29, 2024 - 18:34
 0  12
कालू नाला में 24 घंटे बाद मिला हिमस्खलन में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   29-03-2024

पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत जगतसुख के कालू नाला में हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दबे जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद हो गया है। लगभग 24 घंटे चले बचाव अभियान के बाद पुलिस और बचाव टीम ने शव को बरामद किया। करीब दो घंटे पैदल कंधों पर उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को जगतसुख के कालू नाले में हिमस्खलन हुआ था। 
इस दौरान चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। तीन को हल्की चोटें आई थीं, जबकि जेसीबी को चलाने वाला ऑपरेटर बर्फ में दब गया था। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र देशराज निवासी मोरछ, डाकघर बोह जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कालूनाला में बन रहे बिजली प्रोजेक्ट में कार्यरत था। गुरुवार को दिनभर चले सर्च अभियान के बाद भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 
हिमस्खलन के कारण आई बर्फ सख्त होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में भारी दिक्कतें हुईं। पावरचेन से काटकर बर्फ को काटना पड़ा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। करीब दो घंटे तक पैदल उठाकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow