अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,हादसे में दो लोग घायल

उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल

Jan 9, 2024 - 13:32
 0  13
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,हादसे में दो लोग घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     09-01-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कुल्लू जिले उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल  हुए हैं। दोनों घायल युवक पल्दी, थाटीबीड़ क्षेत्र के हैं। 

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:00 बजे रिश्तेदारी में जा रहे व्यक्ति को लेकर टैक्सी छुनार में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट नीचे गिरी।

स्थानीय निवासियों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow