बर्फ की सफेद चादर से ढकी लाहौल घाटी की सिसु झील  

Jan 9, 2024 - 13:29
 0  32
बर्फ की सफेद चादर से ढकी लाहौल घाटी की सिसु झील  

यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल   09-01-2024

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी की सिसु झील बर्फ की चादर से ढक गई है। वहीं सिसु अभी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिसु झील जम गई है। लाहौल स्पीति में तापमान माइन्स 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिसके बाद नदियां का पानी भी जम गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, उत्तरी ध्रुव और भूमध्य सागरीय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है। मैदानी जिलों में कुछ और दिन कोहरा पड़ना जारी रहेगा। 

ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में कोहरा पड़ने से सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी (दृश्यता) कम रहेगी। जनवरी में तापमान भी सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 17 साल बाद जनवरी में बारिश और बर्फबारी के आसार बहुत कम हैं। प्रदेश में पूरे महीने मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

लाहौल स्पीति में स्थित ये सिसु लेक बेहद खूबसूरत है। चारों और से पहाड़ों से घिरी ये जगह मन को अलग शांति प्रदान करती है। यहां सर्दियों में काफी बर्फबारी पड़ती है, जिसकी वजह से सिसु गांव समेत पूरी लाहौल घाटी दुनिया के बाकी हिस्सों से कट जाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow