रेणुका बांध परियोजना की जद में आएंगी 37 पंचायतें : केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडू ने राज्यसभा में सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया कि सिरमौर जिला की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण के लिए कुल 18 पंचायतों के 37 राजस्व क्षेत्रों में पडऩे वाली 954.03 हेक्टेयर निजी भूमि की जरूरत

Aug 3, 2023 - 15:40
Aug 3, 2023 - 16:14
 0  25
रेणुका बांध परियोजना की जद में आएंगी 37 पंचायतें : केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-08-2023

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री बिशेश्वर टुडू ने राज्यसभा में सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया कि सिरमौर जिला की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण के लिए कुल 18 पंचायतों के 37 राजस्व क्षेत्रों में पडऩे वाली 954.03 हेक्टेयर निजी भूमि की जरूरत है, जिसमें से 947.40 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।

उन्होंने सदन में इंदु गोस्वामी को बताया कि मात्र 504 लोगों को छोड़ कर बाकी सभी लोगों को भूमि का मुआवजा प्रदान कर दिया गया है तथा मृत्यु, कोर्ट केस तथा अन्य तकनीकी कारणों की वजह से ही मुआवजे की राशि लंबित रखी गई है। 

उन्होंने बताया की रेणुका जी डैम को भारत सरकार ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया है, जिसके फलस्वरूप इस परियोजना के निर्माण के लिए भारत सरकार आंशिक धनराशि प्रदान कर रही है, लेकिन परियोजना के निर्माण कार्यों, पुनर्वास, भूमि अधिग्रहण आदि की समूची जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

देश में एयर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए उड़ान योजना के दूसरे चरण में आरसीएस ऑपरेशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के छह स्थानों कसौली, मनाली, मंडी, नाथपा झाकड़ी, रामपुर और शिमला में हेलिपोट्र्स की पहचान की गई है, जिसमें से रामपुर और मंडी में प्रचालन आरंभ किया जा चुका है। 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिर्दित्य सिंधिया ने संसद में सांसद इंदु गोस्वामी को बताया की देश में क्षेत्रीय हवाई मार्ग में सुधार के लिए वर्ष 2023 -24 के बजट में सरकार ने 50 हवाई अड्डों, हेलिपोर्टों, वाटर एरोड्रोम के पुनरूत्थान के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य रााज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने संसद में सांसद इंदु गोस्वामी को बताया कि कालका—शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कथेड़ बाईपास चंबाघाट सोलन में क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित करने के लिए एमर्जेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow