हिमाचल में सेब की आमद बढऩे के साथ सेब के दामों में आई गिरावट

सेब मंडियों में अब सेब का दाम कम होना शुरू हो गया है। सेब की आमद बढऩे के साथ दामों में भी गिरावट आ गई है। यदि पेटी के हिसाब से सेब दाम की बात करें, तो भट्टाकुफर मंडी में 2200 रुपए तक अधिकतम दाम जा रहा

Sep 16, 2024 - 13:35
 0  24
हिमाचल में सेब की आमद बढऩे के साथ सेब के दामों में आई गिरावट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-09-2024

सेब मंडियों में अब सेब का दाम कम होना शुरू हो गया है। सेब की आमद बढऩे के साथ दामों में भी गिरावट आ गई है। यदि पेटी के हिसाब से सेब दाम की बात करें, तो भट्टाकुफर मंडी में 2200 रुपए तक अधिकतम दाम जा रहा है , जबकि पराला में 2500 रुपए तक पेटी का दाम है। इससे पहले यह दाम तीन हजार से लेकर चार हजार रुपए तक प्रति पेटी मिल रहा था , जिसमें अब गिरावट आ गई है। 

वर्तमान में किलो का दाम देखें, तो भट्टाकुफर मंडी में सेब 110 से लेकर 150 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है, तो वहीं पराला मंडी में 150 से 250 रुपए किलो तक दाम मिल रहा है। यह सेब की क्वालिटी पर निर्भर करता है। वैसे किलो में सेब की बिक्री से बागबानों को भी इस बार राहत की सांस मिली है।

बागबान सेब को किलो के हिसाब से बेच रहे हैं , लेकिन शुरुआत में अच्छा दाम था और अब दाम कम होने लगा है। यहां बता दें कि मिडल बेल्ट से भी सेब मार्केट में चला हुआ है और अब ऊंचाई वाला सेब भी पहुंचने लगा है। हाइट का सेब आने के बाद यहां पहले से आए सेब का दाम गिरा है। इस बार वैसे सेब कम है और सेब सीजन भी देरी से शुरू हुआ है, लेकिन फिर भी मार्केट में एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा सेब की पेटियां पहुंच चुकी हैं।

मंडियों में सेब की आमद बढऩे से बाजार में भी सेब का दाम कुछ गिरा है, जो सेब दो दिन पहले तक 150 रुपए से 180 रुपए किलो तक बाजार में बिक रहा था वह अब 100 से 120 रुपए में पहुंच गया है। इससे साफ है कि सेब की आमद काफी ज्यादा है, जिससे दामों में गिरावट आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow