पांच भारतीय क्रिकेटरों ने दूसरे धर्म की लड़कियों को बनाया हमसफर , जानिए क्रिकेटरों की शादी की दास्तां

प्यार करना आसान होता है, लेकिन अपने प्यार को पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता, लेकिन सच्चा प्रेमी वहीं होता है जो अपने प्यार के लिए कई हदें पार कर ले। भारतीय क्रिकेट टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी देखे गए हैं, जिन्होंने अपने प्यार को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए की सीमा लांघ दी। आइए जानते हैं इन क्रिकेटर्स के नाम जिन्होंने दूसरे धर्म की लड़की को अपना हमसफर बनाया है। पहला नाम है दिनेश कार्तिक का

Aug 26, 2024 - 19:05
Aug 26, 2024 - 19:27
 0  57
पांच भारतीय क्रिकेटरों ने दूसरे धर्म की लड़कियों को बनाया हमसफर , जानिए क्रिकेटरों की शादी की दास्तां

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  26-08-2024
प्यार करना आसान होता है, लेकिन अपने प्यार को पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता, लेकिन सच्चा प्रेमी वहीं होता है जो अपने प्यार के लिए कई हदें पार कर ले। भारतीय क्रिकेट टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी देखे गए हैं, जिन्होंने अपने प्यार को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए की सीमा लांघ दी। आइए जानते हैं इन क्रिकेटर्स के नाम जिन्होंने दूसरे धर्म की लड़की को अपना हमसफर बनाया है। पहला नाम है दिनेश कार्तिक का। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेट कीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दो शादी की। 
पहली शादी में उन्होंने निकिता से की , जिनसे उनका तलाक हुआ। फिर उन्होंने दूसरी शादी ईसाई धर्म से नाता रखने वाली स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से की। दिनेश कार्तिक और दीपिका ने साल 2015 में एक दूसरे से शादी रचाई। दूसरा नाम है जहीर खान का। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी की। मुस्लिम धर्म के होने के बावजूद उन्होंने अपने प्यार के आगे किसी की परवाह नहीं कि और हिंदू लड़की को अपना हमसफर बनाया। जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ साल 2017 में निकाह किया। 
बता दें कि सागरिका घाटगे बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकी हैं। तीसरा नाम है युवराज सिंह का। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी रचाई। उन्होंने सिख धर्म के होने के बावजूद ईसाई लड़की और एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी की। दोनों ने 30 नवंबर 2016 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। चौथे नंबर पर है शिवम दुबे। 

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने धर्म से ऊपर अपने प्यार को रखा और मुस्लिम लड़की से शादी रचाई। उन्होंने मुंबई में साल 2021 को अंजुम खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। पांचवा नाम है अजीत अगरकर का। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने धर्म की बिना परवाह करते हुए मुस्लिम लड़की से शादी की। मराठी परिवार में जन्मे अजीत ने अपने दोस्त की बहन फातिमा से शादी कर उन्हें अपना हमसफर बनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow