प्रदेश के चार जिलों की 11 मंडियों में होगी धान की खरीद , सरकार ने 2320 रुपये तय किया न्यूनतम समर्थन मूल्य

हिमाचल के किसानों से धान खरीद को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। सरकार किसानों से 2320 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। यह खरीद प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा , ऊना , सोलन , सिरमौर की 11 मंडियों में होगी

Aug 26, 2024 - 19:03
Aug 26, 2024 - 19:24
 0  10
प्रदेश के चार जिलों की 11 मंडियों में होगी धान की खरीद , सरकार ने 2320 रुपये तय किया न्यूनतम समर्थन मूल्य

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-08-2024
हिमाचल के किसानों से धान खरीद को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। सरकार किसानों से 2320 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। यह खरीद प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा , ऊना , सोलन , सिरमौर की 11 मंडियों में होगी। 
इनमें अनाज मंडी फतेहपुर , रियली , मिलवा , नगरोटा बगवां , धौला कुआं , पांवटा साहिब , मार्केट यार्ड नालागढ़ , बद्दी इंडस्ट्री शैड मलपुर , टाहलीवाल , रामपुर , मार्केट यार्ड टकारला शामिल हैं। इन मंडियों में 10 अक्टूबर से लेकर 31 दिसम्बर तक खरीद होगी। 
विभागीय अधिकारियों के अनुसार धान खरीद को लेकर पंजीकरण के लिए सरकार का पोर्टल 10 सितम्बर से खोल दिया जाएगा। धान की खरीद का भुगतान 48 घंटों के भीतर किसानों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow