देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति को दिया जा रहा बढ़ावा : संजय टंडन

भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन ने कहा कि देश के अंदर जिस तरीके से जो तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। जातीय जनगणना, जिसका कार्य को बिहार सरकार ने शुरू किया है, ऐसा देश के अंदर पहली बार हुआ है कि किसी राज्य ने यह जनगणना की

Oct 10, 2023 - 16:10
 0  6
देश के अंदर तुष्टिकरण की राजनीति को दिया जा रहा बढ़ावा : संजय टंडन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-10-2023

भाजपा सहप्रभारी संजय टंडन ने कहा कि देश के अंदर जिस तरीके से जो तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। जातीय जनगणना, जिसका कार्य को बिहार सरकार ने शुरू किया है, ऐसा देश के अंदर पहली बार हुआ है कि किसी राज्य ने यह जनगणना की। भाजपा कार्यालय शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। 

संजय टंडन ने आरोप लगाया है कि जातिगत जनगणना आज से पहले हमारे देश के अंदर नहीं होती थी, इसको वहां किया गया, उसका क्या कारण है, उसके क्या तथ्य है, उसका नतीजा क्या निकलेगा, उससे विपक्षी दल क्या पाना चाहते है? यह बहुत बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि ऐसा अंग्रेज करते थे।

फूट डालो और शासन करो अब बिहार से नीतिश सरकार ने इसका आगाज किया है। तमाम कांग्रेस नेता और उनके घटक दल वैसी ही लूट का काम कर रहे हैं और जातीय जनगणना की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हंै। ऐसा लग रहा है कि विपक्षी दल आजादी से पहले अंग्रेजों की नीति पर चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अब हर राज्य में ऐसा होगा और यह इतना मुश्किल कार्य होगा, इसमें कितनी समस्या आएगी, यह वह समझ नहीं पा रहे हैं। केवल राजनीतिक लाभ के लिए वह इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक नजर से एक समान कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ही नीति है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास। उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार के 10 महीने निराशाजनक रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow