मेले एवं उत्सव इतिहास की परम्परा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण : संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि इतिहास की जानकारी बेहतर भविष्य की नींव रखने में सहायक होती है और हमारे मेले एवं उत्सव इतिहास की परम्परा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण

Sep 12, 2024 - 20:38
 0  11
मेले एवं उत्सव इतिहास की परम्परा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण : संजय अवस्थी

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    12-09-2024

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि इतिहास की जानकारी बेहतर भविष्य की नींव रखने में सहायक होती है और हमारे मेले एवं उत्सव इतिहास की परम्परा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण हैं। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के सुबाथू में ज़िला स्तरीय श्री गुगा माड़ी मेला समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर प्राचीन वाल्मीकि मंदिर सुबाथू में शीश नवाया और प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गुगा माड़ी मेले की शुभाकामनाएं प्रेषित की। संजय अवस्थी ने कहा कि भारत को विश्व में अपनी समृद्ध परम्पराओं और लोक हितकारी मूल्यों के लिए जाना जाता है। 

हमारा इतिहास समृद्ध संस्कृति, श्रेष्ठ हस्तशिल्प और मनभावना परम्पराओं का साक्षी रहा है। देश व प्रदेश में वर्ष भर मनाए जाने वाले उत्सव, मेले एवं त्यौहार जहां एक ओर युवा पीढ़ी को अपनी वैभवशाली संस्कृति और परम्पराओं से अवगत करवाते हैं वहीं यह सीख भी देते हैं कि इतिहास की जानकारी भविष्य की सुदृढ़ नींव बनती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति, हस्तशिल्प और परम्पराओं को सहेजने में सहायता करें।

उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। गत लगभग 150 वर्षों से आयोजित किया जा रहा गुगा माड़ी मेला हिमाचल की संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। 

प्रदेश में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मज़बूत करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए आधुनिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है। 

इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, बी.डी.सी. सदस्य एवं खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत रणो के प्रधान संदीप ठाकुर, ग्राम पंचायत धर्मपुर के पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, मेला कमेटी के प्रधान भूमेश सिंगला, मेला कमेटी के महासचिव दिनेश शर्मा, कांग्रेस मण्डल सुबाथू के अध्यक्ष राजेन्द्र शास्त्री, दंगल समिति के प्रधान हेमन्त जुनेजा, उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य व्यक्ति तथा ग्रामीण  उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow