शिमला के बाद मंडी में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, शहर में धारा 163 लागू

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में अवैध मस्जिद को तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज शहर के विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरने की तैयारी में

Sep 13, 2024 - 13:26
 0  23
शिमला के बाद मंडी में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, शहर में धारा 163 लागू

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    13-09-2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में अवैध मस्जिद को तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज शहर के विभिन्न हिन्दू संगठनों के लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हो सकते हैं।

मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही इसे तोड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद हिन्दू संगठनों ने विरोध जताने का निर्णय लिया है। प्रदर्शन को देखते हुए मंडी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में धारा 163 लागू कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंडी शहर को चारों ओर से बैरिकेडिंग कर दिया गया है। मस्जिद के पास सुरक्षा के लिए ज्यादा संख्या में पुलिस बल  (police force) तैनात है। शहर में आने वाले हर वाहन की कड़ी चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मंडी जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह के उकसावे से बचने की अपील की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow