पंडोह के पास नौ मील में लैंडस्लाइड होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

प्रदेश में बोते दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ खिसकने लगे है। वहीं जिला मंडी के पंडोह के पास नौ मील में लैंडस्लाइड होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Sep 14, 2024 - 11:24
 0  12
पंडोह के पास नौ मील में लैंडस्लाइड होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    14-09-2024

प्रदेश में बोते दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से पहाड़ खिसकने लगे है। वहीं जिला मंडी के पंडोह के पास नौ मील में लैंडस्लाइड होने से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। स्लाइङ्क्षडग में आई चिकनी मिट्टी में थार गाड़ी बुरी तरह से फंस गई।

इस दौरान गाड़ी में सवार बाप-बेटे ने गाड़ी को वहीं छोडक़र भागकर अपनी जान बचाई। वर्षा थमने के बाद प्रात: 8 बजे तक थार गाड़ी आधी कीचड़ में धंस चुकी थी, जिसे जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया।

सडक़ अभी भी बंद है। उम्मीद की जा रही है कि 10 बजे तक सडक़ एक तरफा बहाल हो सकती है, मगर इस बंद से सडक़ के दोनों ओर 7-7 किलोमीटर तक भयंकर जाम लगा हुआ है, जो सडक़ मार्ग को सुचारू करने में बड़ी चुनौती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow