मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहा विपक्ष , सदन में नहीं कर रहा चर्चा : निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहता। आज जब यह मुद्दा संसद में उठाया गया तो विपक्ष चर्चा से भागता नजर आया।

Jul 31, 2023 - 19:35
 0  9
मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रहा विपक्ष , सदन में नहीं कर रहा चर्चा : निर्मला सीतारमण

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  31-07-2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहता।

आज जब यह मुद्दा संसद में उठाया गया तो विपक्ष चर्चा से भागता नजर आया। विपक्ष के व्यवहार से दुखी हूं। उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील मसला विपक्ष के लिए सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा है।

आज यह साबित हो गया कि वे मणिपुर मुद्दे पर सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहा रहे थे। अगर उन्हें वास्तव में परवाह होती, तो वे इस पर चर्चा करते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow