बेरोजगारों को रोजगार देने में विफल साबित हो रही प्रदेश सरकार : घनश्याम शर्मा

स्वास्थ्य क्षेत्र में ही एमबीबीएस डाक्टरों के दो बैच पूरे हो चुके हैं, लेकिन उन्हें रोजगार के लिए बाहरी प्रदेशों का रुख करना पड़ रहा

Nov 22, 2023 - 14:14
 0  8
बेरोजगारों को रोजगार देने में विफल साबित हो रही प्रदेश सरकार : घनश्याम शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     22-11-2023

आज प्रदेश के बेरोजगारों के साथ सत्तासीन कांग्रेस सरकार बहुत ही सौतेला व्यवहार कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में ही एमबीबीएस डाक्टरों के दो बैच पूरे हो चुके हैं, लेकिन उन्हें रोजगार के लिए बाहरी प्रदेशों का रुख करना पड़ रहा है। 

जिससे यह साफ है कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि अब तो न्यायालय ने भी प्रदेश सरकार को यह फटकार लगाई है कि बेरोजगारों के साथ इस तरह का व्यवहार न किया जाए।

 रोजगार देने के नाम पर कांग्रेस सरकार एक साल के कार्यकाल के बाद आज पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व अपनी गारंटियों व घोषणा पत्र में यह साफ कहा था कि प्रदेश में लाखों बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। बेरोजगारों को बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow