खनन माफिया के कारण सौरभ वन विहार को पैदा हुआ खतरा, शांता कुमार ने जताई चिंता 

खनन माफिया के कारण सौरभ वन विहार को खतरा पैदा हो गया हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात

Jul 30, 2023 - 13:19
 0  19
खनन माफिया के कारण सौरभ वन विहार को पैदा हुआ खतरा, शांता कुमार ने जताई चिंता 

यंगवार्ता न्यूज़ - पालमपुर     30-07-2023

खनन माफिया के कारण सौरभ वन विहार को खतरा पैदा हो गया हैं। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हिमाचल सरकार ने कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कैपिटल बनाने का निर्णय किया है। 

इस दृष्टि से पालमपुर और उसके आसपास का क्षेत्र अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। धौलाधार में पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं और पालमपुर का बड़ा पुल धौलाधार से एक मात्र संपर्क है। शांता कुमार ने कहा कि चिंता इस बात की है कि अधिकारियों की कमजोरी के कारण खनन और भूमि कटाव हो रहा है.

के कारण न्यूगल पुल उसके साथ झूला पुल और उसके साथ सौरभ वन विहार को भी नुकसान पहुंच रहा है। यही पुल 30 गांवों के लिए संपर्क का भी एकमात्र साधन है। उन्होंने सरकार और विशेष कर मुख्यमंत्री से विशेष आग्रह किया है कि पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण इस स्थान को खनन माफिया संकट से अति शीघ्र बचाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow