लोगों के सवालों से भाग रही कांग्रेस, क्रशर बंद कर जनता को परेशान करना सही नहीं : जयराम ठाकुर 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री हर रोज़ बीजेपी का नाम लेकर जनता के मुद्दों से मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। पहले तो ब्यास बेसिन के क्रशर बंद कर दिए, जिससे आपदा प्रभावितों को निर्माण कार्य में लगने वाले सामान के दाम कई गुना बढ़ा दिए

Nov 22, 2023 - 14:09
 0  23
लोगों के सवालों से भाग रही कांग्रेस, क्रशर बंद कर जनता को परेशान करना सही नहीं : जयराम ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     22-11-2023

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री हर रोज़ बीजेपी का नाम लेकर जनता के मुद्दों से मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। पहले तो ब्यास बेसिन के क्रशर बंद कर दिए, जिससे आपदा प्रभावितों को निर्माण कार्य में लगने वाले सामान के दाम कई गुना बढ़ा दिए। फिर क्रशर खोलने की बात हो रही है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल से सरकार चला रही कांग्रेस आखिर क्या कर रही है। जुबानी जमाखर्च से कुछ नहीं होने वाला है। सरकार इस मामले में सरकार तथ्यों पर बात करें और जो भी इस मामले में दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। सिर्फ बयानबाज़ी करने से कुछ नहीं होगा। 
 
क्रशर को टारगेट करके बंद करवाया जा रहा है। इसका नुक़सान आम आदमी को हुआ। इस पर भी सरकार को सोचना चाहिए था। चिन्हित करके टीमों को क्रशर के नाम दिए गए हैं कि किस क्रशर को बंद करना है, किस क्रशर को नहीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पांच में से चार नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव नहीं हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने ये बातें मंडी बीजेपी युवा मोर्चा के वर्ग बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण वर्ग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। नेता प्रतिपक्ष इस समय मंडी जि़ला के दौरे पर हैं।  

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow