मोदी के नेतृत्व में मदद माँगने वाले देशों की बजाय मदद करने वाला देश बना भारत : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज गुजरात के जामनगर में पार्टी के चुनावी प्रचार कार्यक्रम में कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने भारतवर्ष के चारों अमृत स्तंभ यानी युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को जो विकास और सम्मान दिया है वो कांग्रेस ने 60 वर्षों में भी नहीं दिया

Apr 18, 2024 - 19:54
 0  33
मोदी के नेतृत्व में मदद माँगने वाले देशों की बजाय मदद करने वाला देश बना भारत : अनुराग ठाकुर

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  18-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज गुजरात के जामनगर में पार्टी के चुनावी प्रचार कार्यक्रम में कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने भारतवर्ष के चारों अमृत स्तंभ यानी युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को जो विकास और सम्मान दिया है वो कांग्रेस ने 60 वर्षों में भी नहीं दिया। आज भारत तेजी से गरीबी को मिटा कर आत्मनिर्भर तो बन ही रहा है, इसके साथ ही मोदी जी ने अपने तीसरे कार्यकाल यानी मोदी 3.0 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अभी से ब्लूप्रिंट पर काम करना चालू कर दिया है। अगले तीन वर्षो में हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के कुशासन के बाद मोदी जी के 10 वर्षों का यह सुशासन देश के लिए बेहद जरूरी था। कांग्रेस के भय, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति को मोदी जी ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण में परिवर्तित कर दिया है। इंडी एलायंस के लोग देश को जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाले और हम जोड़ने वाले हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी ने सदैव हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है। "हिमाचल प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकताओं में हमेशा शीर्ष पर रहा है इसलिए एक छोटे पहाड़ी राज्य को पिछले 10 वर्षों में उन्होंने इतना दिया है जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। रेल हो, सड़क हो या हवाई साधन तीनों में हिमाचल प्रदेश आज बेहद उन्नत है। 
जब हिमाचल प्रदेश में आपदा आई तब केंद्र सरकार ने तुरंत कार्य करते हुए 1762 करोड़ रुपए की मदद, 16 हज़ार से ज़्यादा आवास, 2700 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें और मनरेगा के द्वारा अलग से पैसे दिए। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, "जो भारत पहले आपदाओं के समय दूसरों से मांगता था वह आज दूसरों को देने वाला बन गया है। कोविद महामारी ने पूरे विश्व में कोहराम मचाया तब भारत ने अपने यहां न सिर्फ रिकॉर्ड टाइम में दो स्वदेशी वैक्सीन बनाए बल्कि दूसरे देशों को देते हुए अपने ₹220 करोड़ लोगों को निशुल्क टीके भी दिए। 2014 से पहले देश में स्टार्टअप का नाम भी कोई नहीं जानता था, आज हम विश्व की तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम हब बन चुके हैं। 
आज विश्व में सबसे ज्यादा, लगभग आधे से भी अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन कहीं होते हैं तो हमारे भारत में ही होते हैं। कोविड वैक्सीनेशन का डिजिटल सर्टिफिकेट किसी विकसित राष्ट्र ने नहीं बल्कि भारत ने अपने लोगों को दिया। मोदी ने आगे बढ़कर इंटरनेशनल सोलर अलायंस, बायोफ्यूल एलाइंस बनवाया। इससे पता चलता है कि आने वाले वर्षों में भारत ही विश्व का नेतृत्व करेगा। यहां के युवाओं की क्षमता पूरे विश्व का जनकल्याण करेगी। और इसके लिए जो जरूरी इकोसिस्टम तैयार करना है, वह मोदी जी लगातार कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी ने अपने 10 वर्षों में देश की पाई-पाई बचाई और गरीब के कल्याण में लगाई। 
कांग्रेस के समय कृषि का बजट 27000 करोड़ रुपए थे हमने इसे बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये किया। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, आज 150 के करीब हैं। पहले 90 लाख किलोमीटर के आसपास हाईवे थे आज 1.50 लाख किलोमीटर के आसपास हैं। 2014 से पहले 3 लाख 20 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं आज 6 लाख 95 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow