मतदान केंद्र ‘टशीगंग’ में वोटिंग के बाद महिलाओं ने लोक गायन में बांधा समां 

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ‘टशीगंग’ में वोटिंग के दौरान एक इंद्रधनुषी नजारा था। मतदान के बाद महिलाओं के लोक गायन ने भी खूब समां बांधा

Jun 1, 2024 - 19:55
 0  32
मतदान केंद्र ‘टशीगंग’ में वोटिंग के बाद महिलाओं ने लोक गायन में बांधा समां 

यंगवार्ता न्यूज़ - केलांग   01-06-2024

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ‘टशीगंग’ में वोटिंग के दौरान एक इंद्रधनुषी नजारा था। मतदान के बाद महिलाओं के लोक गायन ने भी खूब समां बांधा।

स्पीति घाटी में मतदाताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह तो था ही, कतारबद्ध होकर पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्र तक पहुंचे थे। अंतिम जानकारी तक लाहौल-स्पीति के इस मतदान केंद्र में 28 पुरुषों व 21 महिलाओं ने वोट डाला था।

ठंडी वादियों में पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में वोट डालने वाले 18 वर्षीय कुंजोक तेंजिन बेहद ही उत्साहित थे। वो बोले, केवल किताबों में ही चुनाव को लेकर पढ़ा व सुना था। सबसे गर्व की बात है कि मैंने दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में वोट डाला है। दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र को चुनाव आयोग द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया था।

एडीसी राहुल जैन ने कहा कि समूची स्पीति घाटी मतदान को लेकर बेहद उत्साहित है। मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं को बेहतरीन बनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने सौ फीसदी मतदान की उम्मीद जाहिर की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow