वृद्धा पर गीदड़ ने किया हमला , जान बचाने के लिए आधे घंटे तक ​जंगली जानवर   से भिड़ती रही 72 वर्षीय महिला 

ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत सिहोरपाई में मंगलवार को जंगल में पशुओं को चराते समय बुजुर्ग महिला पर गीदड़ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jun 18, 2024 - 20:16
 0  27
वृद्धा पर गीदड़ ने किया हमला , जान बचाने के लिए आधे घंटे तक ​जंगली जानवर   से भिड़ती रही 72 वर्षीय महिला 
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  18-06-2024
ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत सिहोरपाई में मंगलवार को जंगल में पशुओं को चराते समय बुजुर्ग महिला पर गीदड़ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के अनुसार सिहोरपाई पंचायत के उपप्रधान सोनी कुमार की माता चैंचला देवी पशुओं को चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। इसी बीच गीदड़ ने हमला कर दिया। 
72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी जान बचाने के लिए जहां एक ओर चिल्लाती रही, वहीं आधे घंटे तक गीदड़ से भिड़ती रही। महिला का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडे से गीदड़ को मार डाला और बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow