शिमला पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका वाड्रा , तीन विधानसभा के  उप चुनावों का लेगी फीडबैक

हिमाचल के तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका का काफिला सीधे पर्यटन स्थल छराबड़ा स्थित उनके आवास पहुंचा। वह आगामी दो दिनों तक यहां ठहर सकती हैं। वहीं चर्चा है कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिमला आ सकती

Jun 26, 2024 - 19:16
Jun 26, 2024 - 19:18
 0  11
शिमला पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका वाड्रा , तीन विधानसभा के  उप चुनावों का लेगी फीडबैक
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-05-2024
हिमाचल के तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनावों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका का काफिला सीधे पर्यटन स्थल छराबड़ा स्थित उनके आवास पहुंचा। वह आगामी दो दिनों तक यहां ठहर सकती हैं। वहीं चर्चा है कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शिमला आ सकती हैं। 
प्रियंका वाड्रा के शिमला दौरे को देखते हुए छराबड़ा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए हैं। प्रियंका वाड्रा निजी दौरे पर शिमला आई हैं। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि देहरा , नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनावों को लेकर वह पार्टी नेताओं से फीडबैक ले सकती हैं।
 बीते लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनावों में भी प्रियंका वाड्रा यहां प्रचार करती नजर आई थीं। ऐसे में जैसे-जैसे आने वाले दिनों में तीन उपचुनावों को प्रचार जोर पकड़ेगा तो प्रियंका वाड्रा को भी चुनावी प्रचार में उतारा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow