फोरलेन पर गिरते ही टूटकर दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर , चालक की मौत

नगर निगम मंडी के दौंहदी वार्ड के बगला में एक टैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बगला में उस समय हुआ जब चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था तो उसे समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे फोरलेन पर जा गिरा। 

Jun 26, 2024 - 19:08
 0  70
फोरलेन पर गिरते ही टूटकर दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर , चालक की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  26-05-2024
नगर निगम मंडी के दौंहदी वार्ड के बगला में एक टैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बगला में उस समय हुआ जब चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था तो उसे समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे फोरलेन पर जा गिरा। 
इस हादसे में ट्रैक्टर चालक 72 वर्षीय रतन सिंह पुत्र गोविंद राम निवासी लुणापानी की मौत हो गई। बताया गया है कि रतन सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला के समीप मंदिर में माथा टेकने आया था। इस दौरान वह स्कूल के प्रवेश द्वार के बाहर खाली जगह पर ट्रैक्टर को पार्क कर रहा था। रिवर्स करते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे फोरलेन पर जा गिरा। 
फोरलेन पर गिरते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। इस दौरान चालक भी ट्रैक्टर के साथ गिर गया था। हादसे के बाद चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow