पहले एक दूसरे के गले मिले फिर हाथों में हाथ थामा , देश की संसद में दिखी कंगना और चिराग की केमिस्ट्री

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी आजकल चर्चा में हैं। चिराग और कंगना 13 साल पहले एक मूवी में नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली है

Jun 26, 2024 - 19:46
 0  152
पहले एक दूसरे के गले मिले फिर हाथों में हाथ थामा , देश की संसद में दिखी कंगना और चिराग की केमिस्ट्री

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  26-06-2024

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी आजकल चर्चा में हैं। चिराग और कंगना 13 साल पहले एक मूवी में नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली है। कंगना और चिराग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो संसद भवन का है। बता दें कि चिराग बिहार की हाजीपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। 

नवनिर्वाचित दोनों सांसद संसद भवन पहुंचे थे। इसी दौरान कंगना और चिराग की गर्मजोशी से मुलाकात हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना और चिराग एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। फिर कुछ देर आपस में बात करते हैं। इसके बाद ताली मारते हैं और हंसते हैं। फिर हाथ थामे हुए दोनों सांसद संसद के अंदर चले जाते हैं। 

वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। कई नेटिजन दोनों सांसदों के बीच रोमांटिक एंगल भी निकाल रहे हैं। चिराग पासवान अपनी डेब्यू फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम कर चुके हैं। 13 साल पहले दोनों की फिल्म आई थी- मिले ना मिले हम। कंगना इसमें लीड एक्ट्रेस थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow