विदेशी महिला ने धर्मशाला के युवक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

 मैक्लोडगंज के भागसूनाग में रह रही विदेशी महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पोलैंड की रहने वाली एक महिला ने स्थानीय युवक पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

Jun 14, 2024 - 19:30
 0  26
विदेशी महिला ने धर्मशाला के युवक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  14-06-2024
मैक्लोडगंज के भागसूनाग में रह रही विदेशी महिला ने स्थानीय युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पोलैंड की रहने वाली एक महिला ने स्थानीय युवक पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि उक्त युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए , लेकिन जब उसने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, तो वह इससे मुकर गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला पोलैंड की रहने वाली है तथा वह बीते 20 मई को मकलोडगंज आई थी। इसी बीच इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में रिश्ता बना। 
बाद में शादी की बात को लेकर उक्त युवक ने महिला को शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद अब इस विदेशी महिला ने मकलोडगंज पुलिस थाना में आरोपित युवक के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है महिला का मेडिकल करवाया गया है तथा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस सारे मामले से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow