हिमाचल में अब बिजली उपभोक्ताओं को अंग्रेजी की बजाय हिंदी में मिलेगा प्रिंटेड बिल
हिमाचल में अब बिजली उपभोक्ताओं को अंग्रेजी की बजाय हिंदी में प्रिंटेड बिल मिलेगा। अब बिजली उपभोक्ता आसानी से बिलों को पढ़ सकेंगे और पता कर सकेंगे कि उनकी कितना बिल आया है और कितनी यूनिट बिजली की खपत
![हिमाचल में अब बिजली उपभोक्ताओं को अंग्रेजी की बजाय हिंदी में मिलेगा प्रिंटेड बिल](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_666932a4115e6.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला 12-06-2024
हिमाचल में अब बिजली उपभोक्ताओं को अंग्रेजी की बजाय हिंदी में प्रिंटेड बिल मिलेगा। अब बिजली उपभोक्ता आसानी से बिलों को पढ़ सकेंगे और पता कर सकेंगे कि उनकी कितना बिल आया है और कितनी यूनिट बिजली की खपत हुई है।
पहले बिजली बिल अंग्रेजी में होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी होती थी। बिल की स्लिप लंबी-चौड़ी होने के कारण कई लोगों को बिल समझ नहीं आता था। अब बिल की स्लिप पर हिंदी में ही सब दर्शाया होगा कि कितनी यूनिट बिजली खपत हुई, कितना बिल आया है और बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि क्या है।
हिंदी में बिल की स्लिप पहले वाले बिल के मुकाबले छोटी है। इससे कागज की भी बचत होगी और बिजली बोर्ड को थोड़ा फायदा भी होगा। अंग्रेजी में आने वाले बिल में कई चीजें दर्शाई होती थीं। जिससे कई उपभोक्ताओं को बिजली बिल पढ़ने में दिक्कत होती थी।
बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि अब बिजली के बिल अंग्रेजी भाषा की बजाय हिंदी में प्रिंट हो रहे हैं। इससे लोगों को बिल पढ़ने में आसानी होगी। पुराने बिल के मुकाबले नए बिल के प्रिंट छोटे हैं, जिससे कागज की भी बचत होगी।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)