मैक्लोडगंज पहुंचाईं महात्मा बुद्ध की स्मृतियां, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

महात्मा बुद्ध की स्मृतियां गुरुवार को मैक्लोडगंज पहुंचाई गईं। श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं के दल की ओर से  महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मैक्लोडगंज लाया गया

Apr 4, 2024 - 13:52
 0  19
मैक्लोडगंज पहुंचाईं महात्मा बुद्ध की स्मृतियां, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    04-04-2024

महात्मा बुद्ध की स्मृतियां गुरुवार को मैक्लोडगंज पहुंचाई गईं। श्रीलंका के बौद्ध भिक्षुओं के दल की ओर से  महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मैक्लोडगंज लाया गया। गुरुवार सुबह स्मृतियों के साथ श्रीलंका के 15 से 20 सदस्यों वाला बौद्ध भिक्षु दल कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े सात बजे के करीब पहुंचा। 

इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने दल का जोरदार स्वागत किया। कांगड़ा एयरपोर्ट से महात्मा बुद्ध की स्मृतियों को मैक्लोडगंज लाते समय सड़कों किनारे निर्वासित तिब्बती व बौद्ध भिक्षु खड़े रहे और स्मृतियों के दर्शन किए। 

मैक्लोडगंज पहुंचने पर इन स्मृतियों को चुगलाखंग बौद्ध मठ में आम लोगों के दशनार्थ रखा गया है। जानकारी के अनुसार स्मृतियों के दर्शनों के लिए काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मैक्लोडगंज पहुंचे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इन स्मृतियों को तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से स्पर्श करवाकर विश्व भर में जहां भी बौद्ध मठ हैं, वहां पर भेजा जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow