किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में आज से खुल जाएंगे गेहूं खरीद केंद्र   

प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए गुरुवार से गेहूं खरीद केंद्र खुल जाएंगे। प्रदेश में गेहूं  की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर बुधवार तक 59 किसानों ने पंजीकरण करवाया

Apr 4, 2024 - 13:40
 0  4
किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में आज से खुल जाएंगे गेहूं खरीद केंद्र   

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-04-2024

प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए गुरुवार से गेहूं खरीद केंद्र खुल जाएंगे। प्रदेश में गेहूं  की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर बुधवार तक 59 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। 59 में से 16 लोगों के पंजीकरण वेरिफाई किए गए हैं, जबकि पांच के टोकन जनरेट किए हैं। विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

प्रदेश के गेहूं  खरीद केंद्रों में चार अप्रैल से किसानों से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। विभाग द्वारा दस हजार मीट्रिक टन गेहंू की फसल खरीदने का लक्षय तय किया गया है।

प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए दस गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। चार अप्रैल से केंद्रों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की खरीद प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, मीलवां, इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां/ टांडा कोहली जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। 

प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहंू बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow