मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में  हुए कई कार्यक्रम

15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बार का आजादी का पर्व कई मायनों में खास होगा। सरकार ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाने का कार्यक्रम बनाया है। यह अभियान 9 अगस्त को शुरू किया गया जोकि स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा

Aug 9, 2023 - 19:51
 0  4
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में  हुए कई कार्यक्रम

 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-08-2023

15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बार का आजादी का पर्व कई मायनों में खास होगा। सरकार ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाने का कार्यक्रम बनाया है। यह अभियान 9 अगस्त को शुरू किया गया जोकि स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। इसी क्रम में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन , हिमाचल प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों द्वारा आज दि 'मेरी माटी मेरा देश'  विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन ,राष्ट्रीय सेवा योजना,भारत स्काउट्स एंड गाइड , भारतीय सशस्त्र बल,अर्धसैनिक बल और स्वयं सेवी युवा संगठनों  के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया गया। 
 
 
इस अवसर पर सेना के जवानों और शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सुअवसर पर स्वयं सेवियों द्वारा पंच प्राण की प्रतिज्ञा भी ली गई। इस अवसर पर चंबा के ब्लॉक सलूनी ने आज ग्राम पंचायत भजोत्रा में एक महत्वपूर्ण पहल की। इकाई ने इस मौके पर ग्राम पंचायत भजोत्रा में स्कूली छात्रों और छात्राओं के सहयोग से  पौधारोपण किया। इस अभियान के माध्यम से कुल 150 पौधे लगाए गए, जो प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षण और वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं। नेहरू युवा केंद्र, ब्लॉक सलूनी के प्रतिष्ठित प्रमुख ने बताया कि यह अभियान हमारे पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और हम सभी को इसके सफल उद्देश्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। 
 
 
इस अवसर पर शिमला की ग्राम पंचायत डुम्मी में मे नेहरू युवा केंद्र संगठन से हिमाचल प्रदेश के राज्य निदेशक श्रीमती ईरा प्रभात बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही। इनके साथ एसएसबी के 2 कमांड डॉ. विशाल बरनवाल व नेहरू युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी सुश्री मनीषा शर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में एसएसबी के 27 जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुआ, उसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सेना से सेवानिवृत्त हुए नीलकंठ व अभिराम और सेना के स्व. संजय की बहन को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। व उनके हाथ से पौधा लगाकर 75 पौधों की वाटिका बनाई गई। इसी क्रम में आज ठाकुर सैन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ की एनएसएस यूनिट और नेहरू युवा केन्द्र ने संयुक्त कार्यक्रम में ' मेरी माटी, मेरा देश' अभियान के तहत कन्या छात्रावास परिसर तथा आस पास की भूमि में आज पौधारोपण किया I  
 
 
महाविद्यालय प्राचार्य जनक नेगी ने इस अवसर पर स्वयंसेवियों को इस तरह के अभियानों में सदैव बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेवियों ने एन. एस .एस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शांता कुमार के मार्गदर्शन तथा नेहरू युवा के अधिकारी श्री केवल गीर के सहयोग से  40 पौधों में मुख्यत: देवधार, नयोजा तथा रबिनिया आदि का रोपण किया I इस पौधारोपण अभियान में 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा भी विकास खण्ड शिलाई में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहीद परिवार व भूतपूर्व सैनिक व नोडल क्लब को विकास खण्ड अधिकारी अजय कुमार सूद द्वारा सम्मानित किया गया व 'मेरी माटी मेरा देश' पर शपथ दिलाई गई और शहीदों के नाम पर पौधरोपण किया गया। इसके अलावा ऊना , धर्मशाला, बिलासपुर ,सोलन और अन्य सभी खण्डों में विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संगठनों  के सहयोग से  वृक्षारोपण  अभियान  की शुरुआत  की गई। राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने बताया कि यह  कार्यक्रम 09 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा और इस के सफल आयोजन के लिए सरकार तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जायेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow