प्रदेश में इस साल करीब 1 करोड़ 78 लाख पेटी में सिमट कर रह गया सेब सीजन 

हिमाचल प्रदेश में इस साल सेब सीजन करीब 1 करोड़ 78 लाख पेटी में ही सिमट गया है। यह पांच साल में सबसे कम है।  बीते साल के मुकाबले इस साल करीब 1 करोड़ 58 लाख पेटी सेब कम हुआ

Nov 4, 2023 - 13:34
 0  15
प्रदेश में इस साल करीब 1 करोड़ 78 लाख पेटी में सिमट कर रह गया सेब सीजन 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-11-2023

हिमाचल प्रदेश में इस साल सेब सीजन करीब 1 करोड़ 78 लाख पेटी में ही सिमट गया है। यह पांच साल में सबसे कम है।  बीते साल के मुकाबले इस साल करीब 1 करोड़ 58 लाख पेटी सेब कम हुआ। 

सेब खरीद करने वाली सबसे बड़ी निजी कंपनी अदाणी एग्रो फ्रेश भी इस साल 16,000 मीट्रिक टन सेब ही खरीद पाई है, जबकि लक्ष्य 25,000 मीट्रिक टन का था। एचपीएमसी और हिमफैड ने करीब 53,000 मीट्रिक टन सेब की खरीद की है।  

प्रदेश में इस साल राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मंडियों में करीब 88 लाख 92 हजार और मंडियों के बाहर 89 लाख 66 हजार पेटियों का कारोबार हुआ है। हालांकि, सेब की कम उपज और किलो के हिसाब से सेब बिक्री के चलते बागवानों को फसल के अच्छे दाम मिले। 

मौसम की बेरुखी से इस साल सेब उत्पादन प्रभावित हुआ। शुरुआत से ही मौसम ने साथ नहीं दिया। सर्दियों में कम बर्फबारी से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चिलिंग ऑवर्स पूरे नहीं हुए और फरवरी में सूखे जैसे हालात रहे। मार्च के बाद शुरू हुआ बारिश का दौर अप्रैल-मई-अगस्त तक जारी रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow