प्रदेश को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए लोग : अजय सूद 

 नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा भी विकास खण्ड शिलाई में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहीद परिवार व भूतपूर्व सैनिक व नोडल क्लब को विकास खण्ड  अधिकारी अजय कुमार सूद द्वारा सम्मानित किया गया व 'मेरी माटी मेरा देश' पर शपथ दिलाई गई

Aug 9, 2023 - 19:55
 0  39
प्रदेश को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए लोग : अजय सूद 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई   09-08-2023
नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा भी विकास खण्ड शिलाई में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शहीद परिवार व भूतपूर्व सैनिक व नोडल क्लब को विकास खण्ड  अधिकारी अजय कुमार सूद द्वारा सम्मानित किया गया व 'मेरी माटी मेरा देश' पर शपथ दिलाई गई और शहीदों के नाम पर पौधरोपण किया गया। यह अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक पूरे देश भर में मनाया जाएगा। 
 
 
इस अवसर पर बीडीओ शिलाई अजय सूद ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि एक पेड़ 10 पुत्रों के समान होता है यानी अगर एक व्यक्ति एक पेड़ लगाता है तो उसको 10 पुत्रों के समान फल मिलेगा। इसलिए हिमाचल प्रदेश की हरियाली के लिए लोगों को बढ़ चढ़कर आगे आकर पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनिया भर में चिंतन चल रहा है और कार्बन को घटाने की बात सभी देश कर रहे हैं। 
 
 
भारत इस दिशा में सबसे आगे है और कार्बन को घटाने का देश कार्य कर रहा है। दुनिया के दूसरे देशों को भी कार्बन घटाने के लिए काम करना चाहिए तभी पर्यावरण बच पाएगा। प्रकृति को छोड़कर विकासवाद को आगे बढ़ाना संभव नहीं है इसलिए सभी देशों को संयुक्त प्रयास करने चाहिए। इस कार्यक्रम में शहीद के परिजन विजेंदर ठाकुर ,  यश शर्मा , देवेंद्र नेगी , भूतपूर्व सैनिक, पूर्ण नेगी , जवाहर सिंह , इंदर नेगी , जीवन सिंह , दीप राम, देवेंद्र नेगी, गुरु कृपा नोडल क्लब के महासचिव प्रकाश भारद्वाज को सम्मानित किया। इस समान के लिए नेहरू युवा केन्द्र नाहन का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी वीरेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow