पार्टी कार्यकर्ता जनजन तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां : सिद्धार्थन 

भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की एक विशेष बैठक गोयल धर्मशाला तारुवाला-बद्रीपुर में आयोजित हुई। इस बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन व पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी व जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप

Jul 25, 2023 - 20:08
 0  7
पार्टी कार्यकर्ता जनजन तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां : सिद्धार्थन 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  25-07-2023
भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की एक विशेष बैठक गोयल धर्मशाला तारुवाला-बद्रीपुर में आयोजित हुई। इस बैठक में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन व पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी व जिला सिरमौर के भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय हुआ मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार ने पांवटा साहिब भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट संगठन मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। 
 
 
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि इस आपदा की घड़ी में पांवटा भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहे संगठन मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से भविष्य की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की हमें प्रतिदिन लोगों से संपर्क करना है और नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए 9 वर्षों के कार्यों को बताया है। उन्होंने ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़कों का जाल बिछा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सभी महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किए हैं। 
 
 
आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के सभी परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस दिया है। स्वच्छ भारत योजना के तहत जिन परिवारों के पास अपना शौचालय नहीं है उन सभी परिवारों को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए की नगद राशि सीधे उनके खाते में दी है। जिन गरीब परिवारों के पास अपना पक्का मकान नहीं है उन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि नगद सीधे उनके खाते में दी है।
 
 
किसानों को 6000 रुपये सम्मान निधि दी जो सीधे  उनके खाते में आ रही है। कार्यकर्ताओं ने संगठन मंत्री को विश्वास दिया कि भाजपा पांवटा पहले से अधिक लीड लोकसभा चुनाव में देगी। इस बैठक में मंडल से प्रदेश में व जिला में पदाधिकारी व सदस्य , प्रदेश , जिले के मोर्चा के पदाधिकारी,मंडल के पदाधिकारी,सभी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री,सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow