रोनहाट-रास्त चुनवी मार्ग खस्ताहाल, खस्ताहाल मार्ग पर सफर जोखिमपूर्ण  

रोनहाट-रास्त चुनवी मार्ग की खस्ताहाल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनी है। मार्ग पर सफर करना जोखिमपूर्ण है। यहां से गुजरने वाली सरकारी व निजी बसों में यात्रा कर रहे स्थानीय ग्रामीणों को आए दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ता

May 8, 2024 - 15:28
 0  13
रोनहाट-रास्त चुनवी मार्ग खस्ताहाल, खस्ताहाल मार्ग पर सफर जोखिमपूर्ण  

कुमकरण की नींद सोया प्रशासन व PWD विभाग

यंगवार्ता न्यूज़ - रोनहाट    08-05-2024

रोनहाट-रास्त चुनवी मार्ग की खस्ताहाल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनी है। मार्ग पर सफर करना जोखिमपूर्ण है। यहां से गुजरने वाली सरकारी व निजी बसों में यात्रा कर रहे स्थानीय ग्रामीणों को आए दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर गहरे गड्ढे व खस्ताहाल कच्चा मार्ग बरसात में और भी दयनीय स्थिति में पहुंच जाता है।

ना मार्ग पर टरिंग हुई है और ना ही तीखे मोड़ो पर कोई पैराफिट व सुरक्षा दीवार लगाई है।  मार्ग किनारे लगे डंगे ढह चुके हैं। लेकिन सबंधित विभाग सुध लेने को तैयार नही है।

मीडिया से रूबरू हुए स्थानीय निवासी ने बताया कि मार्ग की खस्ताहालत स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बना है। मार्ग के साथ लगे डंगे ढह चुके हैं । मार्ग की टारिंग नहीं हुई है। मार्ग संकरा होने के चलते यहां से गुजरने वाली निजी व सरकारी बसों में यात्री जोखिमपूर्ण सफर कर रहे हैं। 

कई बार मार्ग की हालत सुधारने के लिए जिला प्रशासन समेत पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक मार्ग की किसी ने सुध नहीं ली है क्षेत्र के सैकड़ो लोग मार्ग की हस्ताहाल से परेशान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow