अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चालक सहित छह लोग घायल

सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर गलशाकरा के पास एक कार देर रात को समय करीब खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल

Mar 28, 2024 - 13:21
 0  22
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चालक सहित छह लोग घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    28-03-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत मंडी-जंजैहली सड़क मार्ग पर गलशाकरा के पास एक कार देर रात को समय करीब खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल में लाया गया। 

जहां से इनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कार शिकारी देवी को जा रही थी कि अचानक हादसे का शिकार हो गई।  

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow