दर्दनाक : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी महिला मंडल की जीप, हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 6 जख्मी  

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल

Nov 3, 2023 - 16:07
 0  215
दर्दनाक : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी महिला मंडल की जीप, हादसे में 4 महिलाओं की मौत, 6 जख्मी  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     03-11-2023

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है।

सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। बता दें कि अलसिंडी गांव मंडी और शिमला जिले की सीमा पर स्थित है। 

गौरतलब है कि दो दिन पहले बुधवार को कोटली उपमंडल के तहत आने वाले धन्यारा गांव के पास एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। 

जीप में सवार यह लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अलसिंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow