प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर फिर हाईकमान के पाले में डाली गेंद  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर फिर हाईकमान के पाले में गेंद डाली है। गुरुवार को शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिभा सिंह

Mar 28, 2024 - 13:15
 0  154
प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर फिर हाईकमान के पाले में डाली गेंद  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-03-2024

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर फिर हाईकमान के पाले में गेंद डाली है। गुरुवार को शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी बात को पार्टी के प्रभारी और मुख्यमंत्री के समक्ष रख दी हैद्ध अब हाईकमान का जो भी फैसला होगा वह सर्वोपरि रहेगा। 

उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर गेंद हाईकमान के पाले में डाली है। हाईकमान इस पर क्या फैसला लेता है। उसके बाद वह अपना निर्णय लेंगी। 
कंगना को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस फैसले से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आहत है। हालांकि यह भाजपा का आंतरिक मामला है। 

हम सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए कंगना का स्वागत कर सकते हैं। दो नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संगठन को मजबूत करने के लिए दो विधायकों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही सरकार और संगठन मिलकर चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow