कंगना रनौत से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , चुनावी रणनीति समेत अहम मुद्दों पर चर्चा 

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दोनों मंडी और हमीरपुर के प्रवास पर है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत से मिलने पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की

Mar 31, 2024 - 19:36
 0  14
कंगना रनौत से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , चुनावी रणनीति समेत अहम मुद्दों पर चर्चा 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  31-03-2024
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दोनों मंडी और हमीरपुर के प्रवास पर है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कंगना रनौत से मिलने पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। 
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें टिकट मिलने पर जहां शुभकामनाएं दी। वहीं उन्हें चुनाव प्रचार को लेकर भी रूपरेखा तैयार कर दी। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर भी मौजूद रहे। गौर हो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना रनौत को अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी अब मंडी सीट को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। 
मंडी संसदीय सीट भाजपा और कांग्रेस के दिए नाक का सवाल बन गया है। गौर हो कि वर्तमान में मंडी जिला से 10 विधानसभा सीटों में से 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी , जिसके चलते यह सीट जीतना अब भारतीय जनता पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow