उत्तरांचल में शांतिपूर्वक चुनाव करवाएंगे हिमाचल के जवान , 2 हजार होमगार्ड देंगे ड्यूटी 

हिमाचल प्रदेश के 2000 गृह रक्षक बल के जवान उत्तरांचल में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल प्रदेश से 2000 होमगार्ड जवानों की डिमांड की है , जिसके लिए सरकार द्वारा 2.6 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि भी भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश होमगार्ड के दो हजार जवान 12 से 22 अप्रैल तक उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे

Mar 31, 2024 - 19:38
 0  21
उत्तरांचल में शांतिपूर्वक चुनाव करवाएंगे हिमाचल के जवान , 2 हजार होमगार्ड देंगे ड्यूटी 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-03-2024
हिमाचल प्रदेश के 2000 गृह रक्षक बल के जवान उत्तरांचल में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल प्रदेश से 2000 होमगार्ड जवानों की डिमांड की है , जिसके लिए सरकार द्वारा 2.6 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि भी भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश होमगार्ड के दो हजार जवान 12 से 22 अप्रैल तक उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। 
गौर हो कि उत्तराखंड में लोकसभा के चुनाव फर्स्ट फेज में ही आयोजित होने हैं जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड के जवान 11 दिनों तक उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल से जो जवान उत्तराखंड जाएंगे उन्हें पांवटा साहिब तक निगम की बस से भेजा जाएगा , जबकि पांवटा साहिब से उत्तराखंड सरकार द्वारा  उनकी साड़ी व्यवस्था की जाएगी। 
मामले की पुष्टि करते हुए एडीजीपी होमगार्ड राकेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने 2000 जवानों की डिमांड की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से 2000 होमगार्ड के जवान उत्तराखंड में चुनावी ड्यूटी के लिए भेजे जाएंगे। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से गृह रक्षक विभाग को 2. 6 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 12 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अपनी सेवाएं देंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow