हिमाचल में बीते 15 माह में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगा पाई कांग्रेस सरकार : कश्यप 

शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कश्यप ने कहा कि शिमला क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पास आज जनता के बीच जाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं

Apr 25, 2024 - 20:03
 0  7
हिमाचल में बीते 15 माह में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगा पाई कांग्रेस सरकार : कश्यप 

झूठी आरटीआई की कॉपी की जा रही वायरल,आपदा में सांसद निधि से दिया करोडो रुपए 

भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले संस्थानों को किया बन्द

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     25-04-2024

शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। कश्यप ने कहा कि शिमला क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पास आज जनता के बीच जाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। बीते 15 माह में कांग्रेस सरकार हिमाचल में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगता पाई। 

सुल्तानपुरी एवं उपमुख्यमंत्री सिरमौर दौरे पर है जनता के साथ वार्तालाप करने और कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने को लेकर केवल मात्र झूठी गारंटीयां गिनवाने का काम कर रहे हैं। जिसे अब जनता भली भांति जान चुकी है।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए नाहन में सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरते ही उनके खिलाफ झूठी आरटीआई की एक कॉपी वायरल करने का काम कर रहे हैं। जिसमें वह बता रहे हैं कि सांसद ने आपदा में सांसद निधि का प्रयोग नहीं किया। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी सही लेकर कांग्रेस प्रत्याशी जनता के बीच जाएं । उन्होंने 19 करोड़ से ज्यादा की सांसद निधि अपने कार्यकाल में जनता को वितरित की है और अनेकों विकास कार्य शिमला सोलन सिरमौर में करवाएं है।  

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब आपदा में कांग्रेस नेता हेलीकॉप्टर में सेल्फियां खिंचवा रहे थे तो भाजपा नेता जमीनी स्तर पर उतरकर जनता के बीच उनका दुख दर्द जान रहे थे और आपदा प्रभावितो को मदद पहुंचा रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow