श्री रेणुकाजी मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में अजय सोलंकी रहे मुख्य अतिथि

जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने उपस्थित जन समूह को श्री रेणुका जी मेले की शुभकामनाएं दी

Nov 14, 2024 - 17:30
 0  64
श्री रेणुकाजी मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में अजय सोलंकी रहे मुख्य अतिथि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-11-2024
जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने उपस्थित जन समूह को श्री रेणुका जी मेले की शुभकामनाएं दी। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर वर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। श्री रेणुका जी मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में शिमला का लोक नृत्य दल, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकार, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड के कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक संध्या में मदन झालटा, रघुबीर ठाकुर और अमित शर्मा मुख्य कलाकार रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow