विक्रमादित्य सिंह का दावा- संगठन सृजन अभियान का असर व्यापक, कांग्रेस का बढ़ रहा जनाधार

हिमाचल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आज शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्र के 70 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संगठन सृजन अभियान को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में अभियान का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Jul 31, 2026 - 18:44
 0  2
विक्रमादित्य सिंह का दावा- संगठन सृजन अभियान का असर व्यापक, कांग्रेस का बढ़ रहा जनाधार

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 31 जुलाई, 2026 : 

हिमाचल कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शिमला में आज शिमला ग्रामीण और चौपाल विधानसभा क्षेत्र के 70 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संगठन सृजन अभियान को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में अभियान का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को पेलेट गन से घायल किया गया। इसके साथ ही उन्होंने सांसद कंगना रनौत के हालिया बयानों पर निशाना साधते हुए l पूछा कि क्या कंगना ऐसी भाषा क्या वह व्हाट्सऐप से लेकर आती हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास की बात करनी चाहिए। युवाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल गलत है और एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से प्रभावित सड़कों को लेकर मंत्री ने कहा कि 211 सड़कें बंद थीं, जिनमें से 121 सड़कों को शाम तक बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मशीनरी को मौके पर तैनात किया गया है और लोगों की सुविधा के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने उन किसानों से माफी भी मांगी, जिन्हें सड़कें बंद होने के कारण अपनी सब्जियां फेंकनी पड़ीं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लगातार हो रहे भूस्खलन से लोगों को परेशानी हुई है, जिसका सरकार ने गंभीर संज्ञान लिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बंद सड़कों को 24 घंटे के भीतर खोलने का हरसंभव प्रयास किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow