संगड़ाह के गागण धार आश्रम पर कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत पुराण’ कथा प्रारम्भ

उपमंडल संगड़ाह के गागण धार आश्रम पर कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत पुराण’ कथा प्रारम्भ हुई। स्वामी पूर्णानंद जी महाराज द्वारा 10 बजे वैदिक मंत्रों के साथ कलश यात्रा को रवाना

May 11, 2024 - 10:54
 0  21
संगड़ाह के गागण धार आश्रम पर कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत पुराण’ कथा प्रारम्भ

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह

उपमंडल संगड़ाह के गागण धार आश्रम पर कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत पुराण’ कथा प्रारम्भ हुई। स्वामी पूर्णानंद जी महाराज द्वारा 10 बजे वैदिक मंत्रों के साथ कलश यात्रा को रवाना किया। यह कलश यात्रा गागण धार से शुरू होकर पंचबावड़ी से जल भर कर दर्जनों महिलाएं करीब 12 बजे कथा स्थल पहुंची। 

109 वर्षीय श्री 1008 स्वामी पूर्णानंद महाराज जी के तत्वाधान में लोक कल्याणार्थ इस महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा ब्यास हेमंदत नागर वैदिक ने अपराह्न एक बजे से कथा प्रारम्भ करते हुए प्रथम दिवस की कथा का बखान किया।

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सभी कथाओं में श्रेष्ठ हैं। इसके श्रवण मात्र से जन्मों के पाप कट जाते हैं। उन्होंने प्रथम दिवस की कथा में आत्मदेव गोकर्ण और धुंधली कथा का वर्णन किया। कथा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow