सीबीआई के अधिकारियों ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी के भाई और पत्नी से अलग-अलग आठ घंटे की पूछताछ 

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई ने परिजनों से 8 घंटे पूछताछ की। बुधवार को साढ़े 10 बजे विमल नेगी के बड़े भाई सुरेंद्र नेगी को सीबीआई शिमला जोन कार्यालय बुलाया गया। ढाई बजे तक जांच अधिकारी उनसे कई तरह की जानकारियां हासिल करती

Jun 5, 2025 - 13:04
 0  37
सीबीआई के अधिकारियों ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी के भाई और पत्नी से अलग-अलग आठ घंटे की पूछताछ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-06-025

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सीबीआई ने परिजनों से 8 घंटे पूछताछ की। बुधवार को साढ़े 10 बजे विमल नेगी के बड़े भाई सुरेंद्र नेगी को सीबीआई शिमला जोन कार्यालय बुलाया गया। ढाई बजे तक जांच अधिकारी उनसे कई तरह की जानकारियां हासिल करती रहे। दोपहर बाद ढाई बजे विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी को कार्यालय बुलाकर जानकारी हासिल की गई। 

रात साढ़े सात बजे तक सीबीआई के अधिकारी उनसे जानकारी हासिल करते रहे। सीबीआई के अधिकारियों ने अलग-अलग विमल नेगी के भाई और पत्नी से पूछताछ की। बीते सोमवार को भी किरण नेगी को सीबीआई कार्यालय बुलाया गया था। उस समय जो उन्होंने सीबीआई को जानकारी दी। उसी को क्लीयर करने के लिए उन्हें फिर बुधवार को बुलाया गया था। 

सूत्र बताते हैं कि परिजनों ने सीबीआई को बताया कि विमल नेगी को कार्यालय में प्रताड़ित किया जा रहा था। वह मानसिक तनाव में आ गए थे। उन्होंने कई अधिकारियों के नाम भी बताएं।

शिमला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जांच का रिकॉर्ड लेने के बाद अब सीबीआई विमल नेगी की ईमेल आईडी, फोन डिटेल और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। विमल नेगी किन-किन लोगों से मिलते रहे हैं, इसका भी बारीकी से पता किया जा रहा है। सीबीआई ने पुलिस एसआईटी की ओर से की जांच और नेगी मौत मामले की छानबीन करने के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इसने पॉवर कॉरपोरेशन से रिकॉर्ड जुटा लिया है। 

फोरेंसिक लैब जुन्गा को भेजे सैंपल की भी रिकॉर्ड तलब किया है। सीबीआई की एक टीम को डीआईजी लीड कर रहे हैं, जबकि दूसरी टीम पुलिस अधीक्षक राजपाल की अगुवाई में जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। जांच में जिन-जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम है। सीबीआई की टीम बारी-बारी करके उनमें से कई को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow