सैनधार के नेहरस्वार क्षेत्र में किए एक करोड से अधिक के विकास कार्य : विनय कुमार 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेहर-सवार के कैंथधाट  में आयोजित दो दिवसीय माता मनसा देवी मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया

Oct 12, 2024 - 01:59
 0  38
सैनधार के नेहरस्वार क्षेत्र में किए एक करोड से अधिक के विकास कार्य : विनय कुमार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     11-10-2024

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेहर-सवार के कैंथधाट  में आयोजित दो दिवसीय माता मनसा देवी मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।उन्होंने कहा कि वर्तमान के भागदौड़ भरे जीवन शैली में मेले और त्योहार हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जोड़े रखने में अत्यंत कारगर है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रकार के मेलों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वह नशे से भी दूर रहते है। सेंनधार की पंचायत नेहर स्वार में उनके द्वारा एक करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए गए हैं। 

विपक्ष में रहकर भी उन्होंने इस क्षेत्र के विकास कार्य को रूकने नहीं दिया और उस समय में पराडा से भगाड़ा वाया मानरिया रोड को माता मनसा देवी मंदिर तक पहुंचाया है।प्रदेश सरकार हिमाचल को खेल भूमि बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 240 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये तथा राज्य से बाहर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 500 रुपये की गई है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप ही वर्तमान में खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इससे पूर्व मेला प्रबंधक कमेटी कैंथधाट नेहर-सवार के प्रधान ने मुख्य अतिथि को शाॅल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव दिनेश ठाकुर, अध्यक्ष कांग्रेस मंडल पच्छाद रंधीर पंवार, अध्यक्ष कांग्रेस जोन सैनधार हरेंद्र शर्मा ,प्रधान मेला कमेटी मनसा देवी व पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत नेहर-सवार राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow