हमीरपुर को बड़े-बड़े प्रोजेक्टों से संवार रहे हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

Jan 11, 2025 - 13:25
 0  39
हमीरपुर को बड़े-बड़े प्रोजेक्टों से संवार रहे हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    11-1-2025

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में कई बड़े सुधार कर रही है, ताकि आम परिवारों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध हो सके।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। वह हमीरपुर जिला को कई बड़े-बड़े प्रोजेक्टों से संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को मेडिकल कालेज, बस स्टैंड और नगर निगम जैसे बड़े तोहफे दिए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि जोल सप्पड़ में बन रहे डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर के नए परिसर में कैंसर केयर संस्थान, नर्सिंग कॉलेज और एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल की स्थापना की जाएगी, जिससे यह कॉलेज एक बेहतरीन चिकित्सा संस्थान के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर में कई वर्षों से लटके अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है और इसका कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों के लिए सुख आश्रय जैसी योजना आरंभ करके पूरे देश में एक मिसाल कायम की है। इसी प्रकार समाज के अन्य वर्गों के लिए भी मुख्यमंत्री कई सराहनीय योजनाएं लाए हैं।
 
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि यह संस्थान कांग्रेस के शासनकाल में खोला गया और इसे लगातार स्तरोन्नत करने में भी कांग्रेेस की सरकारों का योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद हमारे देश और प्रदेश ने जो भी ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं, उनकी नींव कांग्रेस की सरकारों ने ही रखीं थीं।
 
समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा, राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल के सदस्य नीलम ठाकुर, कांग्रेस के पदाधिकारी, एसएमएसी अध्यक्ष, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow