महिला सशक्तिकरण के लिए अनवरत कार्यरत मोदी सरकार , नारी उत्थान के लिए शुरू की अनेक योजनाएं : अनुराग सिंह ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ के विख्यात ग्रेड ए कॉलेज पीजी गवर्मेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के 41 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 2800 छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उन्हें मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदमों की जानकारी दी। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बचाओ-बेटी पढ़ाओ , मातृ वंदना , सुकन्या समृद्धि , उज्ज्वला , वन स्टॉप सेंटर , नमो ड्रोन दीदी , महिला सम्मान बचत पत्र जैसी अनेकों योजनाएं हमारी मातृशक्ति के सर्वांगीण उत्थान व उनके सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़ 11-04-2025
What's Your Reaction?



