पांगी में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह , कौन कहां फहराएगा तिरंगा जानिए 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल, 2025 को चंबा जिले के पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल कांगड़ा के धर्मशाला में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ऊना में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सोलन में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लाहौल-स्पीति के केलांग में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सिरमौर के नाहन में परेड की सलामी लेंगे

Apr 11, 2025 - 19:14
 0  32
पांगी में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह , कौन कहां फहराएगा तिरंगा जानिए 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला
  11-04-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल, 2025 को चंबा जिले के पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल कांगड़ा के धर्मशाला में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ऊना में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सोलन में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लाहौल-स्पीति के केलांग में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सिरमौर के नाहन में परेड की सलामी लेंगे। 
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह शिमला में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू में, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस बाली हमीरपुर में तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर जिला चंबा के पांगी में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow