हमीरपुर में आरएस बाली हिमाचल दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

78वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा

Apr 14, 2025 - 16:23
 0  49
हमीरपुर में आरएस बाली हिमाचल दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    14-04-2025

78वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली करेंगे।
 
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। उपायुक्त ने सभी हमीरपुरवासियों से इस समारोह में भाग लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />