हमीरपुर में गड़ोला के समीप निजी स्कूल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में कोई हताहत नहीं

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के निजी स्कूल की एक गाड़ी शनिवार को गड़ोला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं

Oct 5, 2024 - 19:11
 0  48
हमीरपुर में गड़ोला के समीप निजी स्कूल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में कोई हताहत नहीं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    05-10-2024

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के निजी स्कूल की एक गाड़ी शनिवार को गड़ोला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे ट्राले से हल्की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और गड़ोला के समीप सड़क से नीचे चली गई। बस गड़ोला गांव से बच्चों को लेकर डो स्थित स्कूल जा रही थी। बस में कई बच्चे सवार थे। लेकिन सभी सुरक्षित हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और छानबीन में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow